Giridih:- गुरुवार को गिरिडीह के बोड़ो में तनिष्क ज्वेलरी रिटेल ब्रांड का नया स्टोर उद्घाटन किया गया। ईस्ट 2 तनिष्क क्षेत्रीय उद्घाटन।
गुरुवार को गिरिडीह के बोड़ो में तनिष्क ज्वेलरी रिटेल ब्रांड का नया स्टोर उद्घाटन किया गया। तनिष्क ईस्ट 2 के रीजनल बिजनेस मैनेजर विक्रमजीत महलानोबिश ने उद्घाटन किया। उनका कहना था कि ग्राहक नए स्टोर की शुरुआत से खुश होंगे। 15 ग्राम सोने की खरीद पर 0.2 ग्राम सोने का सिक्का मुफ्त मिलेगा।
बताया कि उपभोक्ता 7 मार्च से 10 मार्च तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। विक्रमजीत ने कहा कि वह खुश है कि तनिष्क का नया स्टोर झारखंड के गिरिडीह में खुला है। यह झारखंड और बिहार का 49वां स्टोर बताया गया है। हमारे देश में सर्वश्रेष्ठ ज्वेलरी ब्रांड होने के नाते, हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है कि हमारे ग्राहकों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करें। तनिष्क परंपरा को आगे बढ़ाते रहने की प्रतिबद्धता को निभाने के लिए हम लगातार प्रयास करते हैं।
यह ग्राहकों को उनके सभी परिस्थितियों और जरुरतों के लिए एक स्थान पर अपनी मनचाही खरीदारी करने की खुशी और संतुष्टि देता है। प्लेटिनम, हीरे और सोने के आभूषणों का विशेष संग्रह हमारे स्टोर में उपलब्ध है। विधायक सुदिव्य कुमार, फ्रेंचाइजी प्रेम गुप्ता, पूजा गुप्ता, अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदीप अग्रवाल, कृष्णा साव, प्रदीप जैन, पीके दत्ता, विकास खेतान, राहुल सिंह सहित कई विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे।
Also Read: भरोसा करके डेढ़ लाख दिया एक युवक को, युवक हुवा फरार