Koderma News: तानाशाह सरकार का झारखंड की आम जनता से संपर्क टूटा
Koderma:- कोडरमा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे के आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। प्रेम वार्ता के दौरान झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार साढ़े 18 साल तक चली, उसमें एक भी जेपीएससी परीक्षा नहीं हुई। यहां तक कि पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छात्रों को पीटा था।
इसे देखते हुए तानाशाह सरकार का झारखंड की आम जनता से संपर्क टूट गया। झारखण्ड के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ने महागठबंधन की सरकार बनाई, जो दूसरी बार जेपीएससी परीक्षा लेने और छात्र हित में परिणाम देने में सफल रही।
साथ ही आम जनता को बचाने के लिए व्यापक स्तर पर कई योजनाएं बनायी गयी, लेकिन आज केंद्र ने जनता को गुमराह करने के लिए गलत बयानबाजी कर कोडरमा लोकसभा का मुद्दा छोटा कर दिया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी झारखंड की आम जनता के साथ-साथ कोडरमा की आम जनता को धोखा देकर इस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताना चाहती है।
झारखंड में 14 लोकसभा के महागठबंधन की जीत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे, बैजनाथ मेहता, जिला प्रवक्ता शशिकांत पांडे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला तिवारी, बसंती देवी, नंदकिशोर मेहता, वीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
Also Read: कांग्रेस को नौ सीटें देने के बदले झारखंड में दो सीटों की मांग