Deoghar:- सोमवार की देर रात को जमुई जिले के चंद्र मंडी थाना अंतर्गत बटीया घाटी में देवघर से मुंडन संस्कार के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो पिकअप वैन पलट गई। इस घटना में बिरनिया बाजार, बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को देवघर सदर अस्पताल में उपचार दिया गया है। इलाज के दौरान सात वर्षीय कृतू कुमारी की मौत हो गई।
मृतकों में कृषि कुमार 9 वर्ष, नीलम देवी 45 वर्ष, साक्षी कुमारी 8 वर्ष, रागिनी कुमारी 7 वर्ष, आशा देवी 40 वर्ष, साधना देवी 50 वर्ष, कविता देवी 45 वर्ष, रामनरेश साथी 50 वर्ष, जूली देवी 20 वर्ष, रामशंकर कुमार 45 वर्ष, प्रमिला देवी 35 वर्ष, प्रमिला देवी 25 वर्ष, गीता देवी 25 वर्ष, काजल देवी 35 वर्ष, प्रेम कुश तांती ।
![Deoghar News: श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो पिकअप वैन पलटी,1 बच्ची की मौत 2 मुंडन संस्कार के बाद वापस लौट रहे थे घर](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%B8-%E0%A4%B2%E0%A5%8C%E0%A4%9F-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87-%E0%A4%A5%E0%A5%87-%E0%A4%98%E0%A4%B0-1024x576.webp)
घटना से घायलों ने बताया कि वे सभी लोग रविवार को बोलोरो पिकअप वैन से देवघर बाबा धाम की पूजा करने आए थे। सोमवार को मुंडन संस्कार के बाद वे शाम को पांच बजे देवघर से घर चले गए। चकाई खाने के लिए कुछ देर रुक गए। शाम को चकाई से बाहर निकले।
रात के 9:00 बजे के आसपास वहां का पिछला चक्का खुल गया था। इससे गाड़ी पलट गई। सभी लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सभी को पहले चकाई के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात देवघर सदर अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। मंगलवार को सभी घायलों को देवघर सदर अस्पताल भेजा गया।
Also Read: जेल से छूटने के बाद भी अपराधियों पर रखी जाएगी नज़र