Politics: झारखंड जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार। इस बात पर वो बोले की मेरी लोकसभा चुनाव लड़ने की बातें सिर्फ एक अनुमान है और कोई बात नहीं है।
नीतीश कुमार की नहीं हो रही सरयू राय से बात
![Politics News: 2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव को सरयू राय ने लड़ने से किया इंकार 2 सरयू राय](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%AF%E0%A5%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF--1024x576.webp)
बहुत से लोग बोल रहे है की सरयू राय धनबाद के जनता दल यूनाइटेड पार्टी से चुनाव लड़ने वाले है। लेकिन इस बारे सरयू राय ने कहा की ऐसा कोई बात नहीं है। जनता दल यूनाइटेड पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार उनके बहुत खास मित्र है और इसके साथ ही नीतीश कुमार से अभी तक उनकी इस बारे में बात भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा की इस तरह की झूटी बात को फैलाना बंद करे।
जमशेदपुर पूर्वी से लड़ने वाले है विधानसभा चुनाव
![Politics News: 2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव को सरयू राय ने लड़ने से किया इंकार 3 सरयू राय](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%AF%E0%A5%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-1-1024x576.webp)
सरयू राय ने कहा की वो जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे रंगदारी, दबंगई, और आतंक की बनी हुई स्थिति को खत्म करने के लिए लोकसभा चुनाव ना लड़ते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और इसके साथ ही वो चुनाव को जीत के जमशेदपुर पूर्वी में हो रहे रंगदारी, दबंगई, और आतंक की स्थिति को खत्म कर देंगे। इस ही कारण से वो लोकसभा चुनाव ना लड़के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले है।
Also Read: Ranchi News: अनजान व्यक्ति की हत्या कर लाश को फेका बाजार में, गांव में मची सनसनी