Ranchi:- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के साथ भी काम करते हैं।
![Ranchi News: छोटे फुटबॉल खिलाड़ियों को इनकरेज करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर 2 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%AF%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%89%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%A4-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%86.webp)
इसी क्रम में रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे यहां छोटे फुटबॉल खिलाड़ियों को इनकरेज करने आये हैं। जानकारी के मुताबिक ओरमांझी में यूथ फाउंडेशन का कार्यक्रम है। सचिन वहां लड़कियों से मिलेंगे जहां उन्हें फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जाती है। मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।