West Singhbhum News: शादी में जा रहे 50 से अधिक लोग हुए सड़क दुर्घटना के शिकार, 1 की हुई मौत
West Singhbhum: रांची के मुख्य मार्ग टोबो घाटी से शादी मनाने जा रहे वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त। घटना होने से 3 लोगों की मौत होगई जबकि 50 से अधिक लोग बुरे तरह से घयाल हो चुके है। बतया जा रहा है की दुर्घटना के शिकार हुए लोग अपने रिस्तेदार की शादी में जा रहे थे तभी वाहन का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी घाटी से निचे पलट गई जिससे दुर्घटना हुआ। दुर्घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों से पता चला है की लोग अपने रिस्तेदार के बेटे की शादी में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे तभी गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और गाडी खाड़ी में जा गिरी जिससे मौके पर ही 55 वर्षीय लुकेश कर्मा की मौत होगई और 50 से अधिक महिला और पुरुष जख्मी हो गए है। वहा पहुंचे अधिकारियों ने एम्बुलेंस के जरिए सभी पीड़ित लोगो को पास के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनसे एक दर्जन से अधिक लोगों को अच्छी इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
घायल लोगो में नागी कर्मा , कैरी कर्मा , माटे कर्मा , बिरसा कर्मा , सूरज कर्मा , निमी कर्मा, जोगो कर्मा , बुधनी कर्मा , सादो कर्मा , गुड्डू कर्मा, जुबनी कर्मा, रानी कर्मा, बुधनी कर्मा, फुलमनी कर्मा, बुरधा टुटी, मांगरी कर्मा सब टेबो निवासी जोगो मुंडा के घर शादी समारोह में जा रहे थे। उस समय टेबो घाटी से पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना घटने के बाद वहा से गुजर रहे लोगों ने करीबी थाना में सुचना पहुंचाई। जिसके बाद अभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also read: