Ranchi News: रोड दुर्घटना में हुआ JBKSS केंद्रीय सचिव की मौत ‘जाने पूरी खबर’
Ranchi: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) का केंद्रीय सचिव और समाजसेवी अंगद नायक (चुटिया निवासी) एक सड़क दुर्घटना में मर गया। गुरुवार देर रात टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में घटना हुई। उधर, शुक्रवार को शव के साथ परिजनों, JBKSS के पदाधिकारी और छात्रों ने बहू बाजार चौक जाम लगाया। रात 9 बजे से 6 बजे तक सड़क जाम रहा। अब परिजनों ने अज्ञात चालक पर टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। सड़क जाम करने वाले लोगों ने 25 लाख रुपये की मुआवजा
अंगद के आश्रित को सरकारी नौकरी देने और धक्का मारने वाले चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में टाउन CO , अरगोड़ा CO , सिटी DSP , लोअर बाजार और चुटिया थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर जाम समाप्त कर दिया। उस समय बहू बाजार से कांटाटोली रोड, बहू बाजार से कर्बला चौक और सुजाता चौक से कांटाटोली रोड पूरी तरह जाम हो गए। वाहन चालकों को इससे बहुत परेशानी हुई। वाहन चालकों को दूसरा रास्ता दिखाया गया।
क्या है पूरी खबर
अंगद नायक, जो खुटिया के हटिया तालाब, अमर चौक के पास रहता था, एक अन्य युवा शिवनाथ सिंह के साथ अनगड़ा में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मना कर देर रात स्कूटी से चुटिया लौट रहे थे। रात 11 बजे, एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया। अंगद घायल हो गया। उन्हें गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
Also read: लगभग 2700 पुलिस कर्मी का हुआ ट्रांसफर, जानें किस कारण से