Ranchi: रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में अचानक से निरीक्षण किया। 16 टीमों ने सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल, अस्पताल समेत अन्य जगहों की जांच। लेकिन वह तो कोई भी तरह का आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। डीसी और एसएसपी ने सेंट्रल जेल के जेलर और जेल अधीक्षक से जेल की सुरक्षा, अस्पताल, रसोई और कैदियों से मुलाकात की और व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ।
![Ranchi News: देर रात अचनाक से हुई होटवार जेल का निरीक्षण, क्या-क्या मिला जानके हो जाएंगे हैरान 2 देर रात अचनाक से हुई होटवार जेल का निरीक्षण](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4-%E0%A4%85%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%88-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3-1.webp)
छापेमारी की टीम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर के.वी. रमण, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर संजीव कुमार बेसरा और छह थाना प्रभारी-सह-पुलिस निरीक्षक भी शामिल थे। कोतवाली लोअर बाजार थाना, बरियातू थाना, सुखदेव नगर थाना और ट्रैफिक थाना के साथ छापेमारी टीम में 140 पुरुष और 20 महिला सिपाही भी शामिल थे।
Also Read: आज की 08 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: मौसम विभाग की आई झारखंड मौसम को लेकर एक बड़ी चेतावनी