Giridih News: रसोईया संघ की होने वाली हड़ताल टली! रसोईया संघ ने झंडा मैदान में बैठक कर लिया फैसला

Raja Vishwakarma
2 Min Read
14 फरवरी से शुरू होने वाली हड़ताल को रसोईया संघ ने झंडा मैदान की बैठक

Giridih:- झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने रविवार को झंडा मैदान में एक बैठक बुलाई। संघ की जिला सचिव गुंजा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 फरवरी से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी जाएगी। बताया कि सदर विधायक के आग्रह और उनके द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों पर विचार करने की प्रतिज्ञा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

सभा में जिला रसोईया संघ के संरक्षक नारायण महतो ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र के दौरान संघ विधानसभा को घेराव करने के लिए बाध्य होगा अगर फिर कोई समझौता नहीं होता।

_झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने रविवार को झंडा मैदान में एक बैठक बुलाई
_झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने रविवार को झंडा मैदान में एक बैठक बुलाई

उसने बताया कि बैठक में फैसला किया गया कि राज्य भर के झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के सभी रसोईया 16 फरवरी को देशव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरेंगे. वे प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार को मजदूर और किसान विरोधी बताएंगे।

Also Read: गिरिडीह में हुई शर्मनाक कर देने वाली घटना कार्टून में पड़ा मिला नवजात बच्चे का शव

कहा कि केंद्रीय सरकार ने रसोईया को मिलने वाली ६० प्रतिशत राशि पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार रसोईयाओं और महिलाओं के खिलाफ है।

झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की सोमरी देवी, हेमंती देवी, सुनिता देवी, सेवकी देवी असमा खातुन, गुलशन बीबी, सारो देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, मालती देवी और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड पुरन महतो ने बैठक को संबोधित किया।

Also Read: बच्चो की लड़ाई में पड़ोसियों ने भाई बहन पर किया हमला

Categories

Share This Article
Follow:
मेरा नाम राजा विश्वकर्मा है और मैं पिछले कुछ महीनो से इस वेबसाइट 'JoharUpdates' में लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं झारखण्ड के अलग-अलग जिलों से खबरों को निकलता हूँ और उन्हें इस वेबसाइट की मदद से प्रकाशित करता हूँ। मैंने इससे पहले कोई और जगहों पर काम किया हुवा है और मुझे लेख लिखने में 2 सालो का अनुभव है। अगर आपको मुझसे कुछ साझा करना हो या कोई काम हो तो आप मुझे "bulletraja123domcanch@gmail.com" के जरिये मुझसे संपर्क कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *