Ranchi: कार्डिनल टोप्पो का पार्थिव शरीर संत मरिया महागिरजा चर्च में लाया गया

Tannu Chandra
2 Min Read
कार्डिनल टोप्पो का पार्थिव शरीर संत मरिया महागिरजा चर्च में लाया गया

Ranchi: 6 दिनों बाद, कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर मांडर के लिंवस अस्पताल से रांची के संत मरिया महागिरजा चर्च भेजा गया। संत जॉन्स स्कूल, उर्सुलाइन, संत अलोइस और संत जेवियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उनका सम्मान किया।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

इस दौरान लोग कार्डिनल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। पी टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए एक खास प्रार्थना सभा होगी। वहीं कार्डिलन का धार्मिक विधि संस्कार 11 अक्टूबर को रांची के लोयला मैदान में किया जाएगा. फिर 400 से अधिक पल्ली पुरोहितों और फादरों की अगुवाई में संत मरिया महागिरजा घर में उन्हें दफनाया जाएगा।

- Advertisement -

यह सूचित किया जाता है कि नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा आज शाम पांच बजे श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगी। 11 अक्टूबर बुधवार को कार्डिनल टोप्पो को सुबह 7 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और 2 बजे सीएम हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देंगे।

पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को 4 अक्टूबर को मांडर के लिंवस अस्पताल में निधन हो गया था। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को छह दिनों तक मार्चरी में रखा गया। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को आज मंगलवार को लिंवस हॉस्पिटल से रांची लाया गया, जहां विधि संस्कार किए गए।

कार्डिनल टोप्पो का पार्थिव शरीर संत मरिया महागिरजा चर्च में लाया गया
Ranchi: कार्डिनल टोप्पो का पार्थिव शरीर संत मरिया महागिरजा चर्च में लाया गया 3

उस समय हजारों धर्म बहनों ने दो किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर कार्डिनल टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी। कार्डिनल टोप्पो के अंतिम दर्शन के लिए सड़क के एक तरफ दो कतारे खड़ी थीं, लिंवस हॉस्पिटल से मांडर बाजार तक।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *