Giridih:- गिरिडीह शहर सोमवार की शाम श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जगमगा उठा। दीपोत्सव पूरे शहर में मनाया गया और दिवाली की तरह था।
हर सनातनी घर में इस शुभ अवसर पर दीप जलाए गए और घरों को रोशनी से सजाया गया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गिरिडीह झंडा मैदान में 25,000 दीप जलाकर उत्सव मनाया गया।
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी ने झंडा में 25000 दीप जलाए। सोमवार शाम ढलते ही झंडा मैदान में भगवान राम, माता सीता और बजरंगबली की पूजा की गई। इसके बाद दीपोत्सव का आयोजन हुआ।
![Giridih News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 25 हजार दीयों की रौशनी से जगमगाया झंडा मैदान 2 25 हजार दीयों की रौशनी से जगमगाता झंडा मैदान](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/25-%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A5%8C%E0%A4%B6%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%AE%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%9D%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8-1024x576.webp)
झंडा में जलते दीपक से स्वस्तिक, जय श्री राम और फूलों की आकृति बनाई गई। इस ऐतिहासिक उत्सव में बहुत से रामभक्त शामिल हुए। यहां भगवान राम की पूजा करते हुए भक्तों ने जलते दीपक की परिक्रमा की।
Also Read: Giridih News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चों ने निकाली परभात फेरी