Bokaro News: रेलवे ने बोकारो वासियों को दी सुविधाजनक सेवा, जाने पूरी जानकारी

Sahil Kumar
2 Min Read
रेलवे ने बोकारो वासियों को दी सुविधाजनक सेवा, जाने पूरी जानकारी

Bokaro: वंदे भारत एक्सप्रेस अब झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगा। रेलवे ने बोकारो वासियों को सुविधाजनक सेवा दी है। याद रखें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से बोकारो स्टील सिटी से वाराणसी तक चलेगी।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:10 पर रांची से निकलेगी. यह मुरी स्टेशन पर 6:10 बजे पहुंच जाएगा और बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर 7:10 बजे आ जाएगा। यह यहां से 8:40 बजे कोडरमा स्टेशन पर पहुंचेगा, फिर 10:00 बजे गया स्टेशन पर पहुंचेगा, 11:03 बजे सासाराम स्टेशन पर पहुंचेगा और 12:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचेगा। अंत में वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से बोकारो स्टील सिटी से वाराणसी तक चलेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से बोकारो स्टील सिटी से वाराणसी तक चलेगी

लौटने के लिए ट्रेन का समय

20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन से 16:05 बजे निकलेगा. यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 16:40 बजे, सासाराम पर 17:48 बजे, गया स्टेशन पर 18:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर 19:50 बजे, मुरी स्टेशन पर 22:48 बजे और अंत में 23:55 बजे रांची जंक्शन पर पहुंच जाएगा।

नरेंद्र मोदी 12 मार्च को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे
नरेंद्र मोदी 12 मार्च को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

Also read :  बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हो रही है पंचशूलो की तैयारी

गुरुवार को नहीं चलेगी ट्रैन 

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलेगी, जिसमें आठ चेयर कार कोच होंगे। यात्रियों को इस ट्रेन में हाई स्पीड वाई-फाई, बेहतरीन एलईडी लाइट, सीसीटीवी सुरक्षा और बायो टॉयलेट मिलेंगे। ट्रेन का किराया लगभग 1390 रुपये से 2600 रुपये तक हो सकता है, इससे सफर करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक सुरक्षित विकल्प मिलेगा।

Also read : एक बोलेरो से हुई 4 लाख रुपये की चोरी तथा अन्य आवश्यक सामान

Categories

Share This Article
Follow:
हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *