Ranchi News: राहुल गांधी कल अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को निकालेगा रांची से ‘जाने पूरी खबर’

Suraj Kumar
2 Min Read
कल रांची से राहुल गाँधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेके जुगरेंगे

Ranchi: 5 फरवरी को, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कारवां झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहा है। झारखंड कांग्रेस ने न्याय यात्रा की पूरी तरह से तैयारी की है। न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस महानगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. इसमें कहा गया कि राहुल गांधी कल 5 फरवरी को सुबह 9 बजे रामगढ़ चुटुपालु घाटी से यात्रा करेंगे, फिर ओरामंझी में बुनकर समाज के साथ संवाद करेंगे।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

संवाद कार्यक्रम के बाद, न्याय यात्रा दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल शहीद मैदान पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान रांची में कोई रोड शो नहीं किया गया है। राहुल गांधी की सभा के बाद, लोग उनका स्वागत करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर राँची जिले के बॉर्डर तक नजर आएंगे. इसके बाद, राहुल गांधी खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने देवघर में बाबा मंदिर पर लगे मोदी मोदी के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि BJP का असली चरित्र है कि जब भी कांग्रेस या बीजेपी के खिलाफ किसी नेता का दौरा होता है, कार्यकर्ताओं को पहली पंक्ति में भेजा जाता है ताकि वे नारा लगा सकें। लेकिन राहुल गांधी की यात्रा में जो भीड़ है, वह स्पष्ट रूप से ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर संकेत करती है।

रविवार को धनबाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू हुई। झारखंड में यह तीसरा दिन है। यात्रा रविवार को धनबाद के टुंडी प्रखंड में रात्रि विश्राम के बाद धनबाद शहर के गोविंदपुर से फिर से शुरू हुई। रविवार को राहुल गांधी रामगढ़ जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा 2 चरणों में 8 दिन तक राज्य के 3 दर्जन जिलों में 804 किलोमीटर चलेगी। 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए भारत की जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर चलेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Also read: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते, रांची में सुरक्षा बल अलर्ट पर

Categories

Share This Article
Follow:
"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *