Lohardaga News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ लोहरदगा में भी छाया उत्सव का वातावरण

Sahil Kumar
4 Min Read
_प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ पलामू में भी छाया उत्सव का वातावरण

Lohardaga: पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्सव का वातावरण था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रखंड के आधा दर्जन स्थानों पर बड़े स्क्रीन पर श्रद्धालुओं को दिखाया गया।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

 श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पहली झलक देखते ही जय श्रीराम के जयकारे लगाए। भगवान श्रीराम को शंखनाद किया गया। कई मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, रामचरित मानस की चौपाई तथा महाआरती का आयोजन किया गया था।

पुजन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिली

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए शहरी और ग्रामीण दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद कर दिया, जिससे सड़कें सुनसान हो गईं। बस स्टैंड में दुकान बंद रहने से यात्रियों को कुछ समस्या हुई। दैनिक दिनों की अपेक्षा बहुत कम मालवाहक वाहन चले और बहुत कम यात्री वाहन चले।

kalas yatra
kalas yatra

 प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में स्थित शिव मंदिर, देवी मंडप बाजारटांड़, इंदिरा गांधी चौक स्थित शिव मंदिर, सतबाहिनी सुकुरहुटू सहित अन्य मंदिरों में बड़ा स्क्रीन लगाया गया था, जहां सुबह 10 बजे से सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

 इसके अलावा, क्षेत्र के लगभग दस मंदिरों में एलसीडी टीवी लगाए गए। सड़कों के दोनों किनारे भगवा पताका और झंडी थीं। विभिन्न मंदिरों में सुबह सात बजे से पूजा-अर्चना शुरू हो गई।

Also read : कंपनी के दफ्तर से बरामद हुआ लापता युवती का शव 

आतिशबाजी करते हुए खुशी व्यक्त की

प्रखंड के आधा दर्जन शिव मंदिरों में से एक, टिको शिव मंदिर, महादेव मंडा सलगी, सतबाहिनी सुकुरहुटू, तान पहाड़ी स्थित शिव मंदिर और इंदिरा गांधी चौक स्थित शिव मंदिर में पुजन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजे के बाद मंदिरों में बड़े स्क्रीन के सामने श्रद्धालु जम गए। दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भगवान श्रीराम की पहली झलक मिलते ही मंदिरों में जय श्रीराम, जय-जय सिया राम के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी करते हुए खुशी व्यक्त की।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद महाआरती

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद महाआरती हुई। इसके बाद भंडारा का उद्घाटन हुआ। शहरी क्षेत्र में चार स्थानों पर भंडारा हुआ था: इंदिरा गांधी चौक शिव मंदिर, प्रखंड शिव मंदिर, रामनगर हनुमान मंदिर और देवी मंडप बाजारटांड़। प्रांत में मंदिरों में भंडारा भी लगाया गया था। 

Also read : शंभु अग्रवाल ने जीता लगातार 9वीं बार रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

shree ram ji
shree ram ji

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूरे प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, बीडीओ प्रवेश कुमार साव, सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने की।

रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण था। रवि कुमार, अभिषेक कुमार रिंकू, अजय शर्मा, गायन प्रसाद, रोहित कुमार मधुर, जयधन बैठा, राजू, संजय कुमार, विनय कुमार बिट्टू, कैलाश प्रसाद, अजय वर्मा, संतोष मांझी मंगलू, अमित कुमार बंटू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Also read : ED के हत्थे फिर चढ़े CM हेमंत सौरेन, 27 से 30 जनवरी के बिच अपना बयान दर्ज करने का नोटिस जारी

Categories

Share This Article
Follow:
हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *