Palamu: दौरे के दौरान पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस पीयूष सिन्हा ने हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के बहुत से स्कूलों का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय माहौर एवं प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मोहम्मदपुर के विद्यार्थियों से कई सवाल भी पूछे।
एसडीओ ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा में कहा कि आज के दौर में शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी हो गया है और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से कतरा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार मेरी और आपकी पहली प्राथमिकता है।
![Palamu News: पीयूष सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बहुत से स्कूलों का किया निरीक्षण 2 स्कूलों का किया निरीक्षण](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3-1024x576.webp)
इस दौरान वहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो भी उपस्थित थे और इसके साथ ही उन्होंने गढ़वा जिले से जुड़े मोहम्मद गंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती मोहम्मद गंज भीम बराज को भी देखा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें सीमावर्ती इलाकों पर भी नजर रखनी होगी। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि गढ़वा से पलामू आने वाले लोगों पर भी ध्यान दें।
Also Read: आज की 02 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: महिला पर लगा 8 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप, जाने क्या है पूरी बात?