Ranchi: राजधानी रांची में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे है यहां आए दिन कई आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं. रांची के एक गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. मिली जानकारी के मुताबिक, गर्भवती महिला के पेट में दो जुड़वा बच्चे थे. इस घटना से लोगो में आरोपी के प्रति काफी आक्रोश की भावना है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रांची के इटकी गांव का है. जहां इटकी गांव में रहने वाले सुखदेव नाम के शख्स का अपनी पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था. इसके अलावा शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई।
गर्भ में पल रहे थे जुड़वा बच्चे
![Ranchi News: पति ने ली अपनी गर्भवती पत्नी की दर्दनाक तरीके से जान, पूरा मामला जान हो जायेंगे हैरान 2 गर्भ में पल रहे थे जुड़वा बच्चे](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%B2-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87-%E0%A4%A5%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87-.webp)
दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी सुखदेव ने अपनी छह महीने की गर्भवती पत्नी को बिस्तर से बांध दिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को आग लगा दी. पिंकी बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई ।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका के पेट में जुड़वा बच्चे थे।
जो पैदा होने से पहले ही अपनी मां के साथ मर गए. इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सुखदेव वहां से भाग गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।
Also read : आज की 20 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also read : हैवानियत की हद हुई पार’ अपने ही मौसेरी बहन के साथ तीन लड़कों ने किया दुष्कर्म, हुए ग्रिफ्तार