Palamu Division

Palamu News: पलामू के विभिन्न भागो में झंडा रोहन का किया गया आयोजन

Palamu: पलामू में गणतंत्र दिवस उत्सवपूर्वक मनाया जा रहा है साथ ही पलामू में विभिन्न भागो मैं झंडा रोहन का आयोजन किया गया है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर काफी उत्साह है। प्रशासनिक कार्यालयों और निजी संस्थानों ने इस उत्सव को लेकर आवश्यक तैयारी की गयी है।

 गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मेदिनीनगर पुलिस स्टेडियम में होगा। शुक्रवार को सुबह 9:05 बजे पलामू डीसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।विभिन्न सरकारी विभागों और स्कूलो द्वारा मुख्य समारोह में झांकी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, वे अलग-अलग प्लाटून परेड में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल आकर्षक ढंग से सजाया गया है, खासकर मुख्य समारोह के लिए।

स्वतंत्रा दिवस

26 january
स्वतंत्रा दिवस

डीसी शशिरंजन और एसपी रिष्मा रमेशन ने बुधवार को परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया और आवश्यक टिप्पणी की। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों कार्यरत हैं। प्रशासन ने विधि-व्यवस्था, शांति व सुरक्षा के लिए जिले में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल लगाया है।

 गणतंत्र दिवस पर नगर निगम प्रशासन ने शहर को साफ किया। मुख्य समारोह स्थल के आसपास, अन्य सरकारी कार्यालयों, मुख्य मार्ग और सड़कों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई की गई। मुख्य समारोह में जिले के उत्कृष्ट विद्यार्थी और खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे।

Also read : पानी की कमी से लोग हुए परेशान, सुबह होते ही सताने लगती है पानी की किल्लत 

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button