Jharkhand Politics: योगेंद्र प्रसाद महतो ने की लोगों से अनुपमा सिंह व मथुरा प्रसाद महतो को पक्ष में पूरी ताकत झोकने की अपील
Jharkhand Politics: झामुमो और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो व अनुपमा सिंह के पक्ष में पूरी ताकत झोंक देने की अपील की। -योगेंद्र प्रसाद महतो अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो तेलमच्चो पहुंचे। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो एवं धनबाद जिला समिति की संयुक्त बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए।
केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय भी बैठक में सम्मिलित रहे। दोनों जिला समितियों के पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर अध्यक्ष महतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता इस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार और मुस्तैद है।
हमारे कर्मठ और सजग कार्यकर्ता गांव गांव में मुद्दों पर व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को एकजुट करते हुए भाजपा और इसके सहयोगियों को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगें।उन्होंने जिला समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से इस चुनाव में झामुमो और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में पूरी ताकत झोंक देने की अपील की।
Also read: हेमंत सोरेन के करीबियों का जमीन घोटाले में पर्दाफाश, ईडी ने तीन को किया गिरफ्तार एच
Also read: चुनावी मैदान में 16 प्रत्याशी शेष, दो लोगों ने लिया अपना नाम वापस