Saraikela: झारखंड के लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम ने चलाया जागरूकता अभियान। निर्वाचन आयोग के आदेश पर ब्लॉक चाडिनला जलाशय के नौका विहार में केज लाभुकों, जलाशय स्तरीय मत्स्य जीवी समिति के सदस्यों एवं स्विप के तहत मछुआरों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता अभियान को चलाया। इसके तहत लोगों को निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया।
![Saraikela News: एक बार फिर निर्वाचन आयोग ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान 2 मतदाता जागरूकता अभियान](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%95%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8.webp)
मतदान के महत्व और चुनावी प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया है और इसके साथ ही सभी कोई को 1950 वोटर हेल्पलाइन फोन नंबर के बारे में भी बताया गया। सभी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनका नाम मतदाता सूची में है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। उन्हें बीएलओ या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से वोटर कार्ड बनाने की जानकारी भी दी गयी।
Also Read: आज की 11 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: आज पुरे जमशेदपुर में धूमधाम से बनाया जा रहा है ईद का त्योहार