Jamshedpur

NIAकी कई जिलों में रेड, जमशेदपुर से शाहबाज गिरफ्तार

गिरफ्तार शाहबाज पर आईएसआईएस के साथ मिलीभगत का शक है। जिसके शक पर जमशेदपुर, जुगसलाई और मानगो के स्वतंत्र नगर में ताबड़तोड़ रेड करके चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

NIA ने कल राज्य के कई जिलों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में आरोपी शाहबाज को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की टीम ने आज इसे जमशेदपुर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है. फिर यह रांची से दिल्ली ले जाया गया है।

एनआईए ने जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रहने वाले आतंकी शाहबाज को उनके साथी मो. आफताब पठान के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन मो. आफताब पठान और चार अन्य लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एनआईए की टीम ने शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। जो आज जमशेदपुर न्यायालय में पेश होगा।

Also read: जमशेदपुर वॉकथॉन में व्यस्त लोग भाग ले रहे हैं

Sahbaaj Arrested
NIAकी कई जिलों में रेड, जमशेदपुर से शाहबाज गिरफ्तार 3

शाहबाज की पेशी के दौरान शहर और न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, और जगह-जगह पुलिस बल तैनात थे। गिरफ्तार शाहबाज पर आईएसआईएस के साथ मिलीभगत का शक है। जिसके शक पर जमशेदपुर, जुगसलाई और मानगो के स्वतंत्र नगर में ताबड़तोड़ रेड करके चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जहां मो. आफताब पठान और मानगो से गिरफ्तार दोनों युवकों को लगभग बारह घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

फेसबुक के माध्यम से शाहबाज पर आईएसआईएस एजेंट बनने का आरोप लगाया गया है। शाहबाज को ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए ने रांची से दिल्ली ले जाया, जहां इससे सघन पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। जमशेदपुर भी आतंकी संगठनों से पुराना संबंध रखता है। दाऊद इब्राहिम लश्कर तैयबा अल-कायदा और सिमी के बाद जमशेदपुर में पहली बार आईएसआईएस का एजेंट आया है।

Also read: जमशेदपुर वॉकथॉन में व्यस्त लोग भाग ले रहे हैं

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button