Ranchi: राज्य के सबसे बडे़ सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती मरीजों को सिंगल यूज प्लास्टिक में लपेट कर प्रतिदिन भोजन को परोसा जाता है। रिम्स में मरीजों को बेहतर डाइट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रबंधन ने एजेंसी को टेंडर के माध्यम से काम दिया था। इसके बाद एजेंसी ने मरीजों को खाना उनके बेड तक पहुंचाने की शुरुआत की जिसमें मरीजों को भोजन तो विटामिन प्रोटीन वाला दिया जा रहा है।
लेकिन खाना पैक करने के लिए प्लास्टिक का यूज किया जा रहा है जो की मरीजों के लिए जहर से कम नहीं है। इससे साफ है कि मरीज अपनी बीमारी का तो इलाज करा लेंगे। लेकिन लगातार प्लास्टिक में पैक खाना खाने से वे दूसरी बीमारी की चपेट में आ जाएंगे। रिम्स में करीब अलग -अलग विभागों में कुल आठ सौ के करीब मरीजों को हर रोज भोजन परोसा जाता है।
![Ranchi News: अस्पताल में भर्ती सभी कोई को दिया जा रहा है जहर, यहाँ अभी भी प्लास्टिक नहीं हुआ बंद 2 प्लास्टिक से पैक करके दिया जा रहा है भोजन](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%AD%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8-.webp)
हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को एजेंसी तीन टाइम डाइट को उपलब्ध कराती है। जहां मरीजों को खाना प्लेट में डाल कर उसे प्लास्टिक से पैक कर के दिया जाता है। वहीं खाना गर्म होने के कारण प्लास्टिक का भी अंश उस खाने में जाता है। जाने-अनजाने में मरीज की डाइट के साथ उनके शरीर में प्लास्टिक भी जा रहा है। जिसका नुकसान मरीजों को भविष्य में झेलना पड़ सकता है।
Also Read: आज की 08 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: ट्रेक्टर देने का झांसा देकर एक गरीब गग्रामीण को लुटा, साइबर अपराधियों ने