Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड में स्थित एशिया का सबसे गर्म जलकुंड सूर्यकुण्ड में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त मकर संक्रांति के दिन यहां स्नान करने के लिए राज्य के कई स्थानों से आते हैं।
यहाँ स्नान करने से दाद, खाज, खुजली सहित 36 प्रकार के चर्म रोगों को ठीक करने का दावा किया जाता है। यहां हर वर्ष मकर संक्रांति पर 15 दिवसीय मेला होता है। बता दें कि बरकट्ठा प्रखंड के बेलकप्पी पंचायत में सूर्य कुंड झारखंड का एकमात्र गर्म जल स्रोत है। जिसमें गर्म पानी निरंतर निकलता रहता है। सूर्यकुंड में लगभग 90 डिग्री सेल्सियस का तापमान बताया जाता है।
Also Read : कपड़ा व्यापारी ब्लैक में बेचता था लॉटरी, हुआ गिरफ्तार
![Hazribagh News: मकर संक्रांति के दिन यहाँ पहुंचे कई लोग स्नान करने, इस कुंड में पाए जाते है कई औषधीय गुण 2 सूर्यकुंड में स्नान करते हुए लोगसूर्यकुंड में स्नान करते हुए लोग](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%A1-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%8F-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97-1024x640.jpg)
विशेषज्ञों का कहना है कि इस कुंड से निकलने वाले जल में कई औषधीय गुण होते हैं जो चर्म रोगों को दूर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने भी इस स्थान पर त्रेता युग में आगमन किया था। उस समय गर्म जल निकाला गया था। यहां पांच कुंड हैं। जिनमें से एक सीता कुंड शीतल जल कुंड है, और चार अन्य गर्म कुंड हैं।
सूर्यग्रहण के समय उद्गम स्थल से पानी बाहर निकलता है। यहां लोग नव वर्ष पर पिकनिक मनाने आते हैं। इसके अलावा, मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पूरे जनवरी तक चलने वाला विशाल मेला हर साल होता है। इस मेला में विदेशों से भी लोग आते हैं। इस मेला से भी सरकार भारी राजस्व प्राप्त करती है।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अमित यादव और केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थे। सरकारी उदासीनता के कारण झारखंड का यह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पर्यटन से वंचित है। मेला समिति के सदस्य सी के पांडे ने बताया कि पहले दिन 20 हजार भक्तों ने सूर्यकुंड में डुबकी लगाई है।
Also Read : झारखंड के इस गांव में स्वतंत्रता के बाद सड़क नहीं थी, जिसका निर्माण 50 लाख रुपये में होगा।