Bokaro News: जाने किस कारण से महिला मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है सम्पर्क अभियान

Tannu Chandra
3 Min Read
बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पहुंची बोकारो

Bokaro: झारखंड प्रदेश महिला मोर्चाओ द्वारा हर लोकसभा क्षेत्र में महिला सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत धनबाद लोकसभा बोकारो जिला में पड़ने वाली बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, महिला संपर्क अभियान के संयोजक, सह संयोजक एवं मंडल, प्रखंड मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रही।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

कार्यक्रम का आयोजन बोकारो सेक्टर 1 स्थित पं. दीनदयाल सभागार (मा. विधायक बोकारो आवास) में हुआ है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी ने की।

अभियान में शामिल महिलाएं
अभियान में शामिल महिलाएं credited by Bokaroreport

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आदरणीय आरती सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री सीमा सिंह, बोकारो विधायक की धर्मपत्नी नीना नारायण, लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ढुल्लु महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी, प्रियंका, रंजन, बबिता वर्मा, धनबाद लोकसभा सह संयोजक अर्चना सिंह, संजू देवी, आरती राणा, जिला महामंत्री संजय त्यागी, लीला देवी, रिम्पा चक्रवर्ती, कार्यक्रम संयोजक प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रही।

जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ दे कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बबिता देवी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रीति गुप्ता ने की।

Also read: 11 अप्रैल 2024 की लाइव कवरेज

प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण का चुनाव प्रचार का कार्य शुरुआत हो चुकी हैं। जिस तरह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विधानसभा चुनाव मे महिलाओ की भूमिका अहम रही।

अभियान में शामिल महिलाएं
अभियान में शामिल महिलाएं

हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने केंद्र के मोदी सरकार पर भरोसा जताया ओर महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। उसी प्रकार झारखंड में भी हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। जीत मे महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Also read: रांची पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी पिछले साल घोटाला कर भागे अपराधी हुए गिरफ्तार,कैश भी बरामद

केंद्र की हर योजनाओं में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी भाजपा महिला कार्यकर्ता को आह्वाहन करते हुए कहना चाहती हु की हर घर की महिलाओं से संपर्क करे व मोदी सरकार के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें।

लोकसभा प्रत्याशी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने कहा कि हम महिलाएं केंद्र के मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने समाज में हमारा मान सम्मान बढ़ाया। हर योजनाओं में सीधे महिलाओं को जोड़ा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। आज लाखो महिला अपने दम पर अपना घर चला रही।

Also read: फिर से हुआ एक JMM नेता को जेल, जाने कौन है वह नेता?

Categories

Share This Article
Follow:
मैं Tannu Chandra, मुझे ऑटोमोबाइल "बाइक्स" में पिछले 3 वर्षो का अनुभव है, मुझे बाइक्स और गाड़िओ का ब्लॉग लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं India07.com में एक राइटर के रूप में काम कर रही हूँ और बचे समय में Joharupdates के लिए अपने आस-पास के न्यूज़ को भी साझा कर देती हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *