Khunti: झारखंड खूंटी में अभी से ही जोरो शोरो से हो रही है लोकसभा चुनाव की तैयारी। भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने लोकसभा के बारे में कार्यकर्ताओं से बहुत सी बातें की और इसके साथ ही इस अवसर पर अर्जुन मुंडा के साथ ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य भी वहा उपस्थित नज़र आए।
अर्जुन मुंडा ने बोला की नरेंद्र मोदी के देख रेख में भारत बहुत तरक्की कर रहा है। PM नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, हर घर नल जल योजना, गरीब कल्याण योजना, आदर्श ग्राम योजना से देश के सभी लोगो को बहुत मदद भी मिली और इसके साथ ही PM नरेंद्र मोदी ने इस देश के लिए और बहुत से बड़े बड़े काम भी किए है।
अबकी बार 400 पार
![Khunti News: लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा ने किया 400 पार का दावा 2 अबकी बार 400 के पार](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%85%E0%A4%AC%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0-400-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0--1024x576.webp)
अर्जुन मुंडा ने ये भी कहा की इस साल फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बननी चाहिए और इसके साथ ही भाजपा के सारे नेता 400 पार के नारे को सफल बनाने लगे हुए है। अर्जुन मुंडा ने कहा की कांग्रेस सरकार ने देश के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है और ये बात आप सब कोई भी जानते है।
Also Read: कांग्रेस को नौ सीटें देने के बदले झारखंड में दो सीटों की मांग
Also Read: झारखंड में हो रही है धर्म की राजनीति