Dhanbad

Dhanbad News : लोकसभा चुनाव से पहले, धनबाद-साहेबगंज सहित चार जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला

झारखंड सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय पुलिस सेवा से कई अधिकारियों को तबाला दिया है। इस निर्णय से राज्य के चार जिलों धनबाद, साहेबगंज, बोकारो और हजारीबाग में नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, डीजी से लेकर एसपी स्तर के कई अधिकारियों को नए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Also read :हज़ारीबाग़ का नाम बाघों का सहर है कभी हज़ारीबाग़ के जंगलो में भी बाघ पाए जाते थे

साहेबगंज: झारखंड सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। ईडी जांच में फंसे साहेबगंज के एसपी नौशाद आलम की जगह रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को पदभार दिया गया है। गृह विभाग ने देर रात इस बारे में सूचना दी।

डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी के अतिरिक्त प्रभार

police 1 1
Dhanbad News : लोकसभा चुनाव से पहले, धनबाद-साहेबगंज सहित चार जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला 3

गृह विभाग ने एक सूचना जारी की है कि डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता को अपने कार्यों के साथ डीजी एसीबी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि एडीजी संचार और तकनीकी आरके मल्लिक को एडीजी जैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, एडीजी मुरारी लाल मीना झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में एडीजी की देखभाल करेंगे। गृह मंत्रालय की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल का पदभार दिया गया है। सुमन गुप्ता, पूर्व एडीजी गृह विभाग, को एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद पर नियुक्त किया गया है।

रांची के नवनियुक्त आईजी अखिलेश कुमार झा हैं

एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण प्रिया दूबे को एडीजी गृह रक्षा वाहिनी, एडीजी रेल टी कंडासामी को विशेष सचिव गृह विभाग, आईजी अखिलेश कुमार झा को आईजी दक्षिणी छोटानागपुर रांची, और डीआईजी रांची सुनील भाष्कर को डीआईजी हजारीबाग  जिम्मेदारी दी गई है।

बोकारो-हजारीबाग में नवीनतम एसपी नियुक्त

बोकारो के डीआईजी पटेल मयूर कनैयालाल को डीआईजी जेप रांची नियुक्त किया गया है; पाकुड़ के एसपी ह्रदीप पी. जर्नादन को धनबाद का एसएसपी नियुक्त किया गया; जैप-6 के समादेष्टा प्रभात कुमार को पाकुड़ का एसपी और जैप-6 के समादेष्टा अरविंद कुमार को हजारीबाग का एसपी नियुक्त किया गया है।

जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से कुछ को 1 जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा; दूसरे अधिकारी, जिनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी का पदस्थापना नहीं हुआ है, पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।

Also read : धनबाद में आज से 4 दिन तक कड़ाके की ठंड रहेगी

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button