Pakur News: कांग्रेस झारखंड प्रभारी राहुल गाँधी के न्याय यात्रा की तैयारी करने पहुंचे पाकुर
![Pakur News: कांग्रेस झारखंड प्रभारी राहुल गाँधी के न्याय यात्रा की तैयारी करने पहुंचे पाकुर 1 _कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर पाकुड़ पहुंचे](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/कांग्रेस-के-प्रभारी-गुलाम-अहमद-मीर-पाकुड़-पहुंचे.webp)
Pakur:- आज झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर पाकुड़ पहुंचे। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ में उनका स्वागत किया। मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी उपस्थित थे।
झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राहुल गांधी ने बीते 14 जनवरी से मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। न्याययात्रा उत्तरी ईस्ट राज्य में समाप्त हो चुकी है। राहुल गांधी कल पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं और तीन दिन वहां रहने के बाद बिहार जाएंगे।
![Pakur News: कांग्रेस झारखंड प्रभारी राहुल गाँधी के न्याय यात्रा की तैयारी करने पहुंचे पाकुर 2 कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ में उनका स्वागत किया](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/कांग्रेस-के-नेताओं-और-कार्यकर्ताओं-ने-पाकुड़-में-उनका-स्वागत-किया-1024x576.webp)
राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी।
राहुल गांधी की यात्रा बिहार में दो दिन रहने के बाद पुनः पश्चिम बंगाल जाएगी और 2 फरवरी को मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश करेगी। 2 फरवरी से 6 से 7 दिन तक राहुल गांधी की झारखंड की यात्रा की तैयारी करने के लिए हम यहां आए हैं।
यात्रा की तैयारी
सब कुछ राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि एक या दो दिन में पूरी सड़क ठीक हो जाएगी। उनकी यात्रा झारखंड में बहुत अच्छी होगी। यात्रा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।
रोड मैप अभी बनाया जा रहा है। उनका दावा था कि वे पाकुड़ से झारखंड जाएंगे। वे पाकुड़ शहर से होकर आगे जाएंगे। यहां उनका उत्साहपूर्ण स्वागत हमारे कार्यकर्ता और नेता करेंगे।
Also Read: सदर अस्पतालों में अब होगा डायलीसिस के मरीजों का भी इलाज