Koderma: एक तरफ श्री राम अयोध्या मंदिर का उद्घाटन समारोह बड़े ही जोरो सोरो से चल रहा है जिसके चलते पूरा देश भक्ती में डूबा पड़ा है | जिसकी झलक पुरे देश के कोने-कोने में दिख रही है | वही झारखण्ड के कोडरमा जिले में डोमचांच प्रखंड स्थित महावीर पिण्डा के ऊपर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन समारोह आज से शुरू कर दिया गया है |
कलश यात्रा का भव्य रूप
आज डोमचांच में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन को लेकर एक भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया, इस कलश यात्रा के मुख्य अतिथि कोडरमा के विधायक डॉक्टर नीरा यादव जी थी | इस कलश यात्रा में वह शामिल हुई उनका स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया उनके द्वारा ही आज के श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन समारोह कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया |
विधायक के द्वारा हुआ कलश यात्रा का शुभारम्भ
![Koderma News: डोमचांच में श्री राम मंदिर का उद्घाटन समारोह, आज निकली एक भव्य कलश यात्रा 2 कोडरमा विधायक के द्वारा हुआ कलश यात्रा का शुभारम्भ](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%86-%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%B6-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AD--1024x640.jpg)
इस कलश यात्रा में हज़ारो बच्चे और महिलाये माथे पर कलश लेकर पुरे नगर का भ्रमण करते हुए डोमचांच से दूर कुपाय नदी में पूजा अर्चना के साथ अपने अपने कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचे | इस पुरे यात्रा में लगभग 2100 कलश उठे थे जो को डोमचांच नगर के माताए और बहनो ने उठाया था |
हज़ारो की तागात में कलश उठाये गए
![Koderma News: डोमचांच में श्री राम मंदिर का उद्घाटन समारोह, आज निकली एक भव्य कलश यात्रा 3 हज़ारो को तागात में कलश उठाये गए](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%B6-%E0%A4%89%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A4%8F--1024x640.jpg)
इस कलश यात्रा में हज़ारो की तागात में लोग शामिल थे, आज कलश यात्रा में सभी लोगो में भक्ति का अलग ही रूप देखने को मिला | बड़े, बुजुर्ग, छोटे-छोटे बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा और भगवा झंडा लेकर भक्ति धुन में नाचते-नाचते यात्रा का आनंद ले रहे थे | सभी भक्त यात्रा के प्रारम्भ से लेकर यात्रा के अंत तक साथ बने रहे |
भगवा झंडा और तिरंगा झंडा
![Koderma News: डोमचांच में श्री राम मंदिर का उद्घाटन समारोह, आज निकली एक भव्य कलश यात्रा 4 भगवा झंडा और तिरंगा झंडा](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%9D%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%9D%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-1-1-1024x640.jpg)
इस कलश यात्रा के दौरान कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने श्री राम मंदिर के बारे में बहुत कुछ बताया उन्होंने विशेष रूप से कहा की आज 500 वर्षो के बाद यह दर्शन देखने को मिला है, अयोध्या में भी जोरो सोरो से श्री राम मंदिर का उद्घाटन समारोह बड़े जोरो सोरो से चल रहा है | कलश यात्रा के दौरान बिच में पहुंची कोडरमा पूर्व जीप अध्यछ श्री मति शालिनी गुप्ता जी कलश यात्रा में उनका में आदरपूर्वक सम्मान किया गया |
पूर्व जीप अध्यछ का स्वागत
इस कलश यात्रा का नेतृत्व विशेष रूप से डोमचांच पूर्व मुखिया सुरेश कुमार और कमल क्लब पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत मेहता के द्वारा किया गया | इस कलश यात्रा का समापन डोमचांच शहिद चौक स्मारक होते हुए डोमचांच बाजार से गुजरकर महावीर पिण्डा तक हुआ | यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद सभी माताए-बहनो को अंदर यज्ञ मंडप पे कलश पूजा विधि द्वारा रखवाया गया | कलश रखवाने के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया |
प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर और यज्ञ कुंड
![Koderma News: डोमचांच में श्री राम मंदिर का उद्घाटन समारोह, आज निकली एक भव्य कलश यात्रा 5 प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर और यज्ञ कुंड](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A3-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%A1--1024x640.jpg)
डोमचांच स्थित महावीर पिण्डा के ऊपर श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह आज से लेकर अगले 26 जनवरी तक होगा जिसमे अनेक प्रकार के कार्यक्रम शामिल होंगे | इस श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का यज्ञ समारोह बड़े जोरो सोरो से किया जायेगा | दूर दूर से इस कार्यक्रम में लोग भाग लेंगे |
Also Read: सिदगोड़ा में एक टिस्को कर्मचारी का हत्याकांड