Koderma: चंदवारा प्रखंड के भोंडो पंचायत की मुखिया कोयल देवी और शिक्षक वीरेंद्र कुमार की प्रथम सुपुत्री ज्योति रानी केबी ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सफलता हासिल की है। उसने अपने दृढ़ संकल्प से इंजीनियरिंग में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। झुमरी तिलैया में ज्योति की नर्सरी से 10वीं कक्षा तक मेरिडियन अकादमी में पढ़ाई हुई।
बोकारो महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में बीटेक की पढ़ाई करने गईं। इनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण उन्हें विश्वविद्यालय से ही चुना गया था। वर्तमान में, वे जॉनसन कंट्रोल मल्टीनेशनल कंपनी में एक सालाना 11 लाख रुपये के पद पर हैं।
ज्योति रानी केबी
![Koderma News: 11 लाख के पैकेज पर हुआ सिलेक्शन, कोडरमा की पहली बेटी ज्योति बनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर 2 ज्योति रानी केबी](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A5%80--1024x576.webp)
इस कंपनी का प्रधान कार्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है। ज्योति की इस उपलब्धि से पूरा पंचायत क्षेत्र उत्साहित है। ज्योति अपने पंचायत क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने वाली पहली युवती हैं। उनकी बच्चियां दूसरों की प्रेरणा बन गई हैं और अपने पंचायत में एक मिसाल कायम की हैं।
ज्योति की इस सफलता से परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं। पंचायत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उसे बधाई दी है। भोंडो पंचायत के उप मुखिया मंजू देवी, वार्ड सदस्य विजय रविदास, मोबिन अंसारी, मुजाहिद अंसारी, नारायण साहू, रेखा देवी, सुरेश साहू, संगीता देवी महुआ दोहर, मीना देवी, मनीता देवी, देवंती देवी, गीता देवी, महेश साहू, प्रेम साहू, संतोष साहू, ओमप्रकाश साहू, बैजू सिंह, खूब लाल साहू, वासुदेव साहू, जानकी सभी ने प्रकाशमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Also Read: श्री राम मंदिर को लेकर भक्ति का माहौल, राम जी की झांकी के साथ निकली कलश यात्रा