Giridih News: JMM में हो रही कमियों को पूरा करते नजर आई कल्पना सोरेन
Giridih: झारखण्ड में JMM लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरो शोरो से कर रही है, सभी कार्यकर्ताओ का मानना है की JMM के इस सीट से कल्पना सोरेन का प्रत्याशी बनना निश्चित है। चुनाव को लेकर JMM अपनी पार्टी में हो रही सभी कमियों को पूरा करने में लग चूका है। बताते चले की आज दिन मंगलवार को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के द्वारा कार्यकर्त्ताओं संग संवाद कार्यक्रम लगातार जारी है।
संवाद कार्यक्रम का आयोजन गांडेय विधानसभा में हुआ जहां पर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड के 80 पंचायत के प्रमुख कार्यकर्त्ता सहित सदर विधायक सुदिव्य कुमार के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल है।
कार्यक्रम में गिरिडीह सदर प्रखंड के 15 पंचायत, गांडेय प्रखंड के 40 पंचायत और बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायत के कार्यकर्त्ता मौजूद हुए। इस कार्यकर्म में चुनाव को लेकर कई चर्चा की गई। जिसमे आम जनता को हो रही कमियों के बारे में भी विस्तार से पूछा गया है। साथ ही कार्यकर्ताओ की भी शिकायत को भी सुना गया। इस बैठक में चुनाव से सम्बंधित बूथ लेबल के कार्यकर्त्ता कैसे कार्य पर अपना ध्यान दे रहे है उसपर भी चर्चा की गई।
Also read : एक बेकाबू ट्रक के कारण 5 गाड़ियाँ सहित 24 लोग हुए गंभीर रूप से घायल