Dhanbad News: मिलेनियम काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लगभग 2 करोड़ की प्रॉपर्टी जल कर खत्म
Dhanbad: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हवाईअड्डा मयुर बिहार कालोनी में मिलेनियम काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की यह आग सार्ट सर्किट के कारण से हुई है। इस भयानक आग के कारण दो करोड़ काजु जलकर राख हो गए। गलीमत रही कि पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को समय रहते फोन कर सूचना दी।
तत्काल आग पर काबू पाने के लिए मौके परदो दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। आग लगने पर फैक्ट्री बंद थी। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखा। इसके बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। फैक्ट्री विजय वशिष्ट नाम के व्यक्ति की है। फेक्ट्री मालिक ने आग लगने की सूचना मिलने पर गेट खोला और आग को बुझाया गया।
फैक्ट्री में जलकर राख हुए काजू
विकास कंधवे बरवाअड्डा बाजार समिति के सदस्य ने बताया कि फेक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। दमकलकर्मी ने बताया कि वे आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। आग को जल्दी नियंत्रित किया गया। वे नहीं जानते कि आग कैसे लगी।
विकास वशीष्ट फैक्ट्री मालिक ने कहा कि तोशाम ने फैक्ट्री छोड़ दी और अपने घर चले गए। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दी। इसके बाद वे वहां पहुंचे। सार्ट सर्किट से आग उस समय फैक्ट्री में लगभग दो करोड़ काजु पैकेजिंग के लिए रखे हुए थे। बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
Also Read: 22 मार्च 2024 का पंचांग, आज शुक्र प्रदोष व्रत का मुहूर्त, राहुकाल, योग और आज की शुभ तिथियां जाने?
Also Read: छह से नौ डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका, झारखंड में छाए रहेंगे बादल