Ranchi: झारखंड के रांची में आज रामनवमी की जुलूस निकाला जायेगा। इसलिए झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था बहुत ज्यादा कड़ी कर दी गयी है। रामनवमी शांतिपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
रामनवमी को लेकर यातायात मार्गों में भी कई बदलाव किये गये हैं।17 अप्रैल की दोपहर एक बजे से मुख्य सड़क पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। यह व्यवस्था जुलूस समाप्ति तक जारी रहेगी। रामनवमी के जुलूस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। साथ ही शहर के कुछ रूट को भी बदल दिए गए हैं।
![Ranchi News: रामनवमी के जुलूस के कारण राजधानी के कई रास्तों को किया गया बंद, जाने कहा से मिलेगा रास्ता 2 रामनवमी को लेकर पुलिस है चौकना](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A4%BE-.webp)
इसके अलावा सुबह छह बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गयी है। एसएसपी ने कहा कि रामनवमी को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। अगर किसी व्यक्ति को अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है तो उसे सीधे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया जाएगा।
Also Read: पुलिस ने कहा नामनवमी के अवसर पर कोई तरह के ट्रक के चलने पर है रोक
Also Read: आज की 17 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’