Ranchi

Weather Update: छह से नौ डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका, झारखंड में छाए रहेंगे बादल

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इसलिए झारखंड के दक्षिणी भागों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। लेकिन तापमान अगले तीन से चार दिनों में छह से नौ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के द्वारा कहा गया की तापमान बढ़ने से गर्मी होगी और गुरुवार को रांची में अधिकतम 23.6 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री तापमान रहा। जमशेदपुर में सबसे अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस था जबकि मेदिनीनगर में सबसे अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 16.1 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को गिरीडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज और पाकुड़ में हल्की बारिश हो सकती है।

कृषि मौसम विभाग की एडवाइजरी

कृषि मौसम विभाग की एडवाइजरी
कृषि मौसम विभाग की एडवाइजरी

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने मौसम को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। करेला की खेती करने वाले किसानों को जल्द से जल्द खेत की जुताई कर बीज को 1.25 से 1.5 मीटर की दूरी पर थाले में लगाना चाहिए। वैज्ञानिकों ने कहा कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने वाली है जिससे मछलियों का विकास होगा। तालाब में मछलियों को प्राकृतिक भोजन देने के लिए मवेशी का गोबर और चूना का प्रयोग करें।

तालाब के एक किनारे पर गोबर डालें। मछलियों को ऊपरी आहार भी देना चाहिए। चावल का कुंदा और सरसों की खली इसके लिए प्रयोग करें। लीची और आम पेड़ों को फल लगने के बाद नियमित रूप से सिंचाई करें। ओलावृष्टि से टूटकर गिरे फलों को खेतों से निकाल दें और क्षतिग्रस्त फसलों में दो प्रतिशत यूरिया छिड़काव करें। फसलों और सब्जियों से जल निकासी की सुविधा सुनिश्चित करें।

Also Read: फेमस क्रिकेटर MS Dhoni से करोड़ों की धोखाधड़ी, कोर्ट द्वारा आरोपियों को भेजा गया नोटिस

Also Read: JMM पार्टी से BJP पार्टी में जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीता सोरेन को Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button