Jamshedpur

Jamshedpur News: भक्तो का एक अलग ही रूप देखने को मिला, यहाँ बनाई गई 18000 वर्ग फीट की श्रीराम रंगोली

Jamshedpur: 22 जनवरी को आज अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर जगह उत्साह है। लंबे समय से प्रतीक्षित ऐतिहासिक क्षण अब नजदीक आ रहा है. अयोध्या नगरी सजकर तैयार है। राम पूरे देश में है। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर जिले के गोलमुरी में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 18000 वर्ग फीट में भगवान श्रीराम के नाम की रंगोली बनाई गई है।

विश्व की सबसे बड़ी रंगोली यह है

18000 वर्ग फीट में भगवान श्रीराम के नाम की रंगोली बनाई गई है।
18000 वर्ग फीट में भगवान श्रीराम के नाम की रंगोली बनाई गई है।

श्रीराम की भव्य और आकर्षक रंगोली का निर्माण विवेक मिश्रा ने किया है। यह रंगोली दुनिया की सबसे बड़ी है। शहर रंगोली को लेकर बहुत उत्साहित है। आज भी शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री राम की अस्थायी मूर्ति की स्थापना होनी है। रंगोली बनाने वाले विवेक मिश्रा ने बताया कि श्रीराम की रंगोली बनाने में 2.5 टन रंगोली का इस्तेमाल किया गया था। इसमें दस से अधिक रंगों का प्रयोग हुआ है। विवेक ने बताया कि वे पांच जनवरी से इस रंगाली बनाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस रंगोली को बनाने में प्रतिदिन दस घंटे खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने रंगोली बनाने में कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। उसने दिवाली के दौरान बिस्टुपुर के राम मंदिर में भी ऐसी रंगोली बनाई थी।

18000 वर्ग फीट में भगवान श्रीराम के नाम की रंगोली बनाई गई है।
18000 वर्ग फीट में भगवान श्रीराम के नाम की रंगोली बनाई गई है।

ध्यान दें कि अयोध्या, मंदिर नगरी, नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की “प्राण प्रतिष्ठा” में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे। मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने बताया कि समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री इसके बाद एक बैठक को संबोधित करेंगे। राम मंदिर का निर्माण और प्रबंधन कर रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े ‘श्रमजीवियों’ के साथ भी बातचीत करेंगे।”’

Also Read: Jamshedpur News: जीजा के यहाँ से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button