Jamshedpur

जमशेदपुर : छठ घाट की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

Jamshedpur: मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मानगो शंकोसाई श्याम नगर में छठ घाट की अव्यवस्था पर गुस्सा व्यक्त किया। श्यामनगर छठ घाट पर लोगों ने क्षतिग्रस्त छठ घाट और साफ-सफाई की कमी से नाराज होकर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि बन्ना गुप्ता को चुनाव जीते चार वर्ष हो गए। चार वर्षों में मंत्री बन्ना गुप्ता श्याम नगर में एक बार भी नहीं आए। चुनाव से पहले आकर बड़ी-बड़ी बातें कर चले गए। श्याम नगर मानगो में रहने वाले लोगों के पास रोजमर्रा की कमाई नहीं है, जिससे लोग दूर जाकर छठ पर्व मना सकें। मंत्री कभी-कभी छठ पर आते हैं और लोगों से मीठी-मीठी बात कर आश्वासन देकर चले जाते हैं। दिखावे के लिए शिविर लगाए गए हैं, लेकिन आज तक छठ घाट का निर्माण या मरम्मत नहीं हुआ है।

मंत्री के खिलाफ नारे

छठ घाट की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका
जमशेदपुर : छठ घाट की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका 3

जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पिछले चार वर्षों में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में एक भी छठ घाट नहीं बनाया था, जिसमें बेली बोधन वाला घाट से गांधी घाट तक और हड्डी गोदाम से तुरिया बेड़ा तक। महिलाओं ने कहा कि घाट पर गंदगी है, अब वह छठ कैसे मनाएंगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारे लगाए। विकास सिंह, सुशील शर्मा, राजेश साहू, दुर्गा चरण दत्त, अश्वनी सिंह, शिवजी यादव आदि मौके पर उपस्थित थे।

Tannu Chandra

मैं Tannu Chandra, मुझे ऑटोमोबाइल "बाइक्स" में पिछले 3 वर्षो का अनुभव है, मुझे बाइक्स और गाड़िओ का ब्लॉग लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं India07.com में एक राइटर के रूप में काम कर रही हूँ और बचे समय में Joharupdates के लिए अपने आस-पास के न्यूज़ को भी साझा कर देती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button