Bokaro News: ‘जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान’ में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए रखा जाता है विशेष ध्यान

Sahil Kumar
3 Min Read
_जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए रखा जाता है विषेस ध्यान

Bokaro: पारा 7-8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान (जेएनबी) प्रबंधन पशु-पक्षियों को ठंड और कनकनी से बचाने के लिए हरकत में आ गया है. 

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

बोकारो का चिड़ियाघर, सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित किया जाता है। ठंड को देखते हुए बीएसएल के आला अधिकारियों ने चिड़ियाघर प्रबंधन को इस मौसम में जानवरो की विशेष देखभाल करने का निर्देश दिया है।

Also read : Deoghar News: 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कृष्णापुरी इलाके में हुए गोलीकांड का किया खुलासा, 2 आरोपही गिरफ्तार

बोकारो चिड़ियाघर पुरे 127 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। चिड़ियाघर में कुल 26 बाड़े स्थित हैं जिसमे भालू, तेंदुए, दरियाई घोड़े, हिरण, सांप आदि रहते है। सर्दियों में बोकारो चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते है ।

Animal Zoo
Bokaro News: 'जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान' में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए रखा जाता है विशेष ध्यान 3

बोकारो के सेक्टर 4 जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में जानवरों को ठंड से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे कंपकंपाती ठंड से बच सकें। जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में जानवरों की देखभाल के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुआल बनाए गए हैं, ताकि वे जमीन पर नहीं बैठकर पुआल पर आराम करें।
यह जानवर को गर्म रखेगा और उसे ठंड से बचाने में मदद करेगा।

यहाँ पक्षियों को नियमित गर्मी भी मिलेगी, इसलिए पिंजरे के अंदर हाई वोल्टेज रोशनी के बल्ब लगाए गए हैं।इसके अलावा, चिड़ियाघर में बंदरों, तेंदुआओं और भालूओं के लिए एक हीटर भी बनाया गया है, और रात में ठंडी हवाओं को अन्दर जाने से बचाने के लिए पिंजरे को मोटे परदे से ढक दिया गया है।

Also read : Dhanbad News: चाचा ने अपने सगे भतिजे को मारकर जंगल मे फेंका, जाने पुरा मामला…

नियमित रूप से की जाती है जांच

बोकारो इस्पात संयंत्र के जन सूचना पदाधिकारी मणिकांत धान ने बताया कि सर्दियों में जानवरों की विशेष सुरक्षा को लेकर बोकारो जैविक उद्यान के पशु चिकित्सक नियमित तौर पर जानवरों की स्वास्थ्य जांच करते हैं और उन्हें जरूरी विटामिन और दवाइयां देते हैं,

 ताकि सभी जानवर सेहतमंद रहें। साथ ही जानवरों को उनके पसंदीदा भोजन, जैसे तेंदुआ को मांस, भालू को शहद और पक्षियों और हिरण को फल और सब्जियां दी जाती हैं।ओर उन्सभी जनवारो का विशेष ध्यान रखा जाता है 

Categories

Share This Article
Follow:
हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *