Simdega: सिमडेगा के चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न की गयी। बैठक में समिति के सरंक्षक मनोज सिंह की अध्यक्षता में सिमडेगा के सलडेगा देवीगुड़ी मंदिर परिसर में हुई। इस बैठक में दुर्गा पूजा की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक ने पूजा को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने का फैसला भी किया।
बैठक में प्रतिमा बनाने, पंडाल बनाने और विद्युत सजावट करने पर चर्चा हुई। बैठक ने बंगाल के मूर्तिकार से प्रतिमा बनाने, उड़ीसा के कारीगरों से भव्य पंडाल बनाने और आकर्षक विधुत साज लगाने का फैसला किया। 9 अप्रैल को कलश की स्थापना से धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ किया जायेगा।
धार्मिक अनुष्ठान
![Simdega News: एक बार फिर देवी गुड़ी में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से बनाने का लिया गया फैसला 2 धार्मिक अनुष्ठान कुछ इसी प्रकार से होना है।](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%9B-%E0%A4%87%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4--1024x576.webp)
मुख्य रूप से बैठक में अरुण सिंह, जगदीश सिंह, अखिलेश प्रसाद, अशोक महतो, आनंद जयसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, राकेश कुमार चंचल,गणेश महतो,मितेश सिंह,दिलीप महतो,नागेंद्र पाठक,निरंजन प्रसाद, विष्णु ठाकुर, राजेन्द्र कुमार,विक्रम महतो,अमित केसरी, मिथुन सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।
Also Read: नाबालिग का अपहरण कर ट्रेन से ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, जाने पूरी खबर ?