Ranchi: रांची में गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासक अमित कुमार ने सभी निगम क्षेत्रों को शामिल करने वाली एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट में जल की क्षेत्रवार स्थिति की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासक इसी महीने बैठक करेंगे। ऐसे क्षेत्र जहां गर्मी के मौसम में टैंकर से जलापूर्ति की जाती है,
साथ ही कोई नया स्थान जहां जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, के बारे में भी सूचना मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद निगम के पास जल संकट से निपटने के लिए क्या व्यवस्था है पता चलेगा।जलापूर्ति के लिए आवश्यक टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी। रांची के कांके रोड़, हरमू, रातू रोड, आनंद नगर, विद्यानगर और तुपुदाना में पेयजल की कमी है।
![Ranchi News: ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में जल संकट से बचने के लिए बनाई गई योजना 2 जल संकट](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/%E0%A4%9C%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%9F--1024x576.webp)
नाली और नाले की भी सफाई कारण किया जायेगा
प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि पहले से तैयारी करने से समस्या का समाधान आसान होगा। वहीं, निगम गर्मी के मौसम में नाली जाम को दूर करने के लिए भी अभियान चलाकर नाली-नालों की सफाई करेगा। इसके साथ-साथ कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।
Also read: जमीन को लेकर बढे मामले में टांगी से हुआ हमला 3 लोगो की मौत 1 गंभीर रूप से घायल