Giridih:- गिरिडीह के पीरटांड़ के पालगंज में सोमवार को भव्य कलश यात्रा से 12 दिवसीय श्रीमदभागवत महायज्ञ और नवनिर्मित दुर्गा मंडप मंदिर की शुरुआत हुई।
इस दौरान हजारों महिलाएं पालगंज़ से निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुईं। दुर्गा मंडप पूजा समिति के कई सदस्यों ने अयोध्या से आए पीठाधीश्वर नरहरी दास महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा की।
भव्य कलश यात्रा
![Giridih News: गिरिडीह के पालगंज में श्री गणेश की उठाई गयी भव्य कलश यात्रा 2 गिरिडीह के पीरटांड़ के पालगंज में सोमवार को भव्य कलश यात्रा](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%B9-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BC-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AD%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%B6-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE-1024x576.webp)
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साहू और पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी ने भव्य कलश यात्रा में पुशपवर्षा की। पालगंज से कलश यात्रा के दौरान गिरिडीह डुमरी रोड का दौरा किया गया और बराकर नदी पर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए कलश में जल भर दिया गया।
इसके बाद कलश यात्रा वापस पालगंज पहुंची और इसके साथ समाप्त हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कई साधु संत 10 दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ अनुष्ठान में भाग लेंगे।
Also Read: राह चलते 2 व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने पिता, दोनों लहूलुहान हालत में पहुंचे ‘एसपी ऑफिस’