Pakur: गुरुवार की देर रात मोहनपुर गांव में फूंस के घर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सुरजबेड़ा पंचायत के मोहनपुर गांव में रहने वाले रामेश्वर टुडू के घर में अचानक आग लग गई। घर में लगी आग देखकर घरवाले शोर करने लगे,
![Pakur News: घर में आग लगने से हुआ हज़ारो का नुक्सान 2 आग लगने से गांव में मचा हड़कंप](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%86%E0%A4%97-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B5-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%9A%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA--1024x576.webp)
इसे सुनकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, बर्तन से पानी लाकर उसे बुझाने की कोशिश की। पर आग की लपटें इतनी तेज थी कि वह घर को भी घेर लिया। रामेश्वर का घर जला गया। पीड़ितों ने बताया कि घर में आग लगने पर एक साथ सो रहे थे और भोजन कर रहे थे। घर में अचानक आग लगने से सभी लोग जागते हुए बाहर निकल गए और शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे।
Also read: डोमचांच में अवैध रूप से चल रहे माइका गोदाम पर पुलिस द्वारा लगाया गया ताला