Jharkhand

JH Weather Update: आज 4 से 5 डिग्री तापमान बढ़ने का अनुमान गर्मी का दिखा अलग रूप, जानें शहरों का हाल

JH Weather Update: झारखंड में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में रांची में बहुत तेज धूप हुई लेकिन राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा 17.2 मिमी दुमका में हुई और सबसे अधिक तापमान 37.4 डिग्री डाल्टनगंज में हुआ। गुरुवार को मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं है।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर कम है। एंटी साइकोलॉजी सरकुलेशन का भी असर कम हो गया है, इसलिए आज मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में बारिश, गर्जन या वज्रपात की कोई आशंका नहीं है।

मौसम केंद्र ने कहा कि आज दिन भर अच्छी खासी खिली धूप मिलेगी। कहीं भी कोई अलर्ट बारिश या वज्रपात को लेकर जारी नहीं किया गया है। कड़ी धूप के कारण तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे लोग गर्मी का अनुभव करेंगे।

Also Read: जाने क्या सच में ईसाई वोट से चुनाव में बदल जाती है पार्टिया

आज का तापमान

आज का तापमान
आज का तापमान

वर्तमान में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री का तापमान हो सकता है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा व पलामू में तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री हो सकता है. बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी व गुमला में तापमान 35-37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री हो सकता है. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री हो सकता है।

Also Read: जाने किन नेताओं को मिला झारखंड कांग्रेस के तरफ से चुनाव का टिकट

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button