Ranchi News: गैंगस्टर अमन साहू ने लिखा हाईकोर्ट को पत्र, कहा मुझे मारने की हो रही है साजिश
Ranchi: पहले दूसरों को डराने वाले अमन साहू को अब अपनी ही मौत का लग रहा है डर। उन्होंने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को बंदी पत्र लिखकर कहा कि उसकी हत्या की साजिश की जा रही है और इसके साथ उसने कहा कि इस साजिश में पुलिस अधिकारी, कोयला माफिया और राजनेता भी शामिल हैं। वे सब साजिश के तहत उन्हें एक जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर किया जा रहा है।
सरकार ने अभी उन्हें फिर से गिरिडीह जेल भेजने का फैसला किया है। सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां से सिमडेगा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। ऐसा लगता है कि दोबारा गिरिडीह भेजने के पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है। अमन साहू ने कहा कि धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या कर दी गयी। ऐसा उसके साथ भी हो सकता है।
गैंगस्टर अमन साहू
गैंगस्टर अमन सिंह को 3 दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में कैद किया गया था। अमन सिंह को इससे पहले 18 जुलाई 2022 को धनबाद कोर्ट में एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था। मीडिया को दिए बयान में उसने आत्महत्या करने की आशंका जताई थी।
उनके वकील मोहम्मद जावेद ने हत्या की आशंका जताते हुए 6 जून 2022 को धनबाद कोर्ट में अपील दायर की थी। बाद में अमन सिंह को दुमका जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अमन सिंह ने धनबाद जेल से दुमका जेल शिफ्ट किये जाने के दौरान यह भी कहा था कि उनकी हत्या हो सकती है और उसी दौरान उनकी हत्या भी हुई थी।
Also Read: किसानों ने झारखंड सरकार को दिखाया आईना, गलत तरह से वोट लेने का लगाया आरोप