Plamu: आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पलामू में रहेंगे। ये कार्यक्रम मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया है। इसके लिए कड़े सुरक्षा का प्रबनध भी किया गया हैं। उपायुक्त शशिरंजन ने तैयारी की समीक्षा की और पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी।
शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पलामू पहुंचेंगे। मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को डीसी शशिरंजन की अध्यक्षता में इसकी तैयारी की बैठक हुई। इसमें एसपी, डीडीसी, एसडीओ सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। DC ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन के बारे में बताया। नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता और कई अन्य पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को 11:30 बजे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चियांकी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 11:38 बजे शिवाजी मैदान पहुँचेंगे और 11:42 बजे पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे।
Also Read: जमीन की लड़ाई को लेकर युवक ने अपने बड़े भाई की पत्नी को पीटा
![Plamu News: CM चंपाई सोरेन के द्वारा आज किया जाएगा पाइपलाइन सिंचाई योजना का उद्घाटन 2 CM चंपाई सोरेन](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/CM-%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8-1024x640.webp)
इस कार्यक्रम पर अधिकारियों की जिम्मेदारी
आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पलामू का दौरा करेंगे। इसके लिए कड़े सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। पलामू डीसी शशिरंजन ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को काम देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उपायुक्त शशिरंजन ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पलामू कार्यक्रम और कार्यक्रम स्थल शिवाजी मैदान से हवाई अड्डा तक विधि व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनका कहना था कि कार्यक्रम को सुरक्षित रखें।
CM के मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
शनिवार को 11:30 बजे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चियांकी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। 11:38 बजे यहां से शिवाजी मैदान पहुंचेंगे। पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास 11:42 बजे करेंगे। 11:45 बजे मंत्री, सांसद और विधायक भाषण देंगे। दोपहर के 12 बजे मुख्यमंत्री अपना भाषण देंगे और मुख्यमंत्री 12:35 में हवाई अड्डा छोड़ेंगे।
Also Read: जेल में ही खुनी कर रहा था हत्या का प्लानिंग, बाहर निकलते ही अपनी गेंग को किया तैयार