Bokaro News: चोरों ने महिला के सीधेपन का उठाया फायदा और की 50 हजार रुपये की चेन की चोरी
Bokaro: बोकारो में चोरो का अपराध बढ़ता ही जा रहा है बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में एक महिला से चोरों ने धोखाधड़ी कर महिला का सोने का चेन छीनकर भाग गया। यह घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की दो युवक बाइक पर सवार होकर गोमिया ललपनिया मुख्य मार्ग के तुलबुल स्थित गांव की सड़क के किनारे एक अंजान घर के बहार रुके और उन्दोनो युवको ने घर के ही बहार से घर के मालिक को आवाज़ देने लगे, तभी उन्दोनो की आवाज़ सुनकर घर से एक महिला निकली।
और महिला ने उन्दोनो युवको से पूछा की क्या काम है। तो दोनों युवक ने बोला की उन्हें पानी पियास लगा है और हमें पिने का पानी चाहिए। तो महिला ने उन्दोनो युवक को थोड़ा समय रुकने को बोली और वह घर के अंदर चली गई, फिर महिला थोड़ी समय के बाद 2 गिलास में पानी ले आई और दोनों युवको को दे दी।
चोर पानी पीने के बहाने घर के बाहर आये थे
जिसमे एक एक युवक के गेट के पास खड़ा था और दूसरा युवक बाइक पर ही बैठा रहा।पानी पिने के बाद एक जानबूझकर पानी के गिलास को निचे गिरा दिया, जिसको उठाने के लिए महिला जैसे ही निचे झुकी तो एक युवक ने तो युवक ने महिला के गले से सोने के चैन को छीनकर बाइक में सवार होकर फरार हो गए। जिसके तुरंत बाद प्रजापति के पुत्र वधू अंजु कुमारी ने घटना की शिकायत गोमिया थाना में की है। महिला ने बताया की चेन की कीमत करीब पचास हजार रुपये है।
Also read : आज की 13 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also read : एक बार फिर पुलिस को चेकिंग के दौरान मिला भारी मात्रा में अवैध शराब