Ranchi: सोमवार को शाम 4 बजे से झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक होगी। CM चंपाई सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी बैठक में उपस्थित होंगे। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बैठक में फैसला लिया जा सकता है, वहीं राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार करने के बाद फैसला लिया जा सकता है।
प्रश्न पेपर लीक मामले में आज से आंदोलन
![Ranchi News: चंपई सोरेन के CM बनने के बाद आज पहली बार होगी कैबिनेट की बैठक 2 कैबिनेट की पहली](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80--1024x576.webp)
आजसू पार्टी के अखिल झारखंड छात्र संघ (JSSC) की ओर से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के CGL परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले का विरोध किया जाएगा। संघ ने प्रश्न पत्र लीक मामले की CBI जांच की मांग की।
आज कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान को चलाने के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 13 फरवरी को हस्ताक्षर अभियान के बाद मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 15 फरवरी को सभी जिलों के उपायुक्तों को भी मांग पत्र भेजा जाएगा।संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि प्रदर्शन 17 फरवरी को राजभवन के सामने होगा।
Also read:धीरज साहू से ED की छानबीन में पता चली चौकाने वाली बात ‘जाने पूरी खबर’