Khunti News: सड़क के पास कंटेनर फंसने के चलते 3 घंटे तक लगा रहा जाम
![Khunti News: सड़क के पास कंटेनर फंसने के चलते 3 घंटे तक लगा रहा जाम 1 _कंटेनर फसने से 3 से अधिक घंटे तक जाम रही सड़क](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/कंटेनर-फसने-से-3-से-अधिक-घंटे-तक-जाम-रही-सड़क-2.webp)
Khunti: मंगलवार शाम नेशनल हाइवे 75 ई पर एक कंटेनर दुर्घटना होने से बच गया। यह घटना एक ट्रेलर को बचाने के दौरान हुई, जिसमें कंटेनर सड़क किनारे एक पेड़ में फंस गया। आधा कंटेनर सड़क पर होने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई। बाद में कंटेनर को निकालकर जाम समाप्त कर दिया गया।
वास्तव में, एक ट्रेलर को बचाने के दौरान कंटेनर सड़क किनारे एक पेड़ की डाली के बीच फंस गया था। इससे NH के आधे हिस्से पर कंटेनर का पिछला हिस्सा रह गया, जिससे NH जाम हो गया। NH जाम होने से कई गाड़ी 3 घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। कांग्रेस नेताओं का एक काफिला,
![Khunti News: सड़क के पास कंटेनर फंसने के चलते 3 घंटे तक लगा रहा जाम 2 खूंटी के सड़क NH पर लगा 3 घंटे तक जाम](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/खूंटी-के-सड़क-NH-पर-लगा-3-घंटे-तक-जाम--1024x576.webp)
जिसमें कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल थे, खूंटी से रांची के लिए निकला था, लेकिन जाम में फंस गया। मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के काफिला को देर शाम कड़ी मेहनत के बाद खूंटी पुलिस ने निकाला. इसके बाद काफिला रांची के लिए रवाना हो सका।
पुणे से फ्रिज लेकर रांची जा रहा कंटेनर NH 75 E पर टोंया टोली के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर को बचाने के दौरान सड़क किनारे एक पेड़ की डाली से फंस गया। जबकि ट्रेलर तेजी से भाग गया। रांची-खूंटी राजमार्ग पर कंटेनर फंसने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। खूंटी थाना की पुलिस ने रांची-खूंटी मुख्य सड़क मार्ग पर फंसे कंटेनर की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाई। रात लगभग 9 बजे हाइड्रा की मांग की गई. कड़ी मेहनत के बाद कंटेनर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद NH पर चलना शुरू हो सका।
Also read: हत्या कर भागे दो युवक में एक को पुलिस ने पकड़ा दूसरा अभी भी है फरार