Bokaro

Bokaro News: प्रकृति ने दिखाया अपना चमत्कार, सालों से गिरा हुआ पेड़ आया अपनी पुरानी अवस्था में

Bokaro: बोकारो में हुई हैरान कर देने वाली घटना जानकारी के अनुसार जारंगडीह पुराना फिल्टर प्लांट के निकट कुछ वर्षो से गिरा हुआ पेड़ खुद बा खुद अपने पहले जैसी अवस्था खड़ा हो गया। इसे देखकर लोग काफी हैरान हो गए है। और वहां काफी भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने इसे देवी का चमत्कार बताया, जबकि कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं। सीसीएल के प्रत्यक्षदर्शी सुरेश नोनिया ने बताया कि वह बेरमो प्रखंड के ढोरी में रहता है। रोजाना की तरह, वह सुबह सवा छः बजे जारंगडीह के पुराने फ़िल्टर प्लांट में काम पर था। वहां अचानक एक सूखा पेड़ गिरा। उसे आश्चर्य हुआ कि यह कैसे हो रहा है। पेड़ के आसपास कोई भी नहीं था। वह भी पेड़ को अचानक खड़े होते देख डर गया, लेकिन जब पेड़ पूर्व की तरह खड़ा हुआ तो उसने इसकी सूचना दी। जंगल में यह आग की तरह फैल गया। देखते ही बहुत सारे लोग आ गए। सब लोग अपने विचार व्यक्त करने लगे।

कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं

कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं
कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं

वहां कुछ महिलाएं भी थीं। यह स्पष्ट है कि ऐसा पहली बार हुआ है। भगवान की कृपा के बिना ऐसा नहीं हो सकता। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस इलाके में माइनिंग होती है। यहां विभिन्न गैसों का प्रभाव है। कुछ दिन पहले बारिश हुई थी। पेड़ के जड़ वाले हिस्से में पानी के खिचाव के कारण भी यह घटना कम होगी। यह परीक्षण का विषय है। हजारीबाग में भी कुछ साल पहले रेल पटरी स्वचालित रूप से टेढ़ा हो जाता था। बाद में जांच करने पर वैज्ञानिक कारण ही पता चला। इसलिए पेड़ का स्वतः खड़ा होना भी जमीन में तत्वों के हलचल या पानी के प्रभाव से हुआ होगा। ज्यादातर लोग इसे दैवी शक्ति का वरदान कहते हैं।

Also read : जाने झारखंड के मौसम में कब से चालू होगा बदलाव

Also read : करोड़ों रुपयों की ठगी करके भागा हुआ अपराधी लगा पुलिस के हाथे

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button