Chatra News: BJP ने लिया गलत फैसला, चुनाव में नए नेता के आने से लोग हुए नाराज

Sahil Kumar
2 Min Read
BJP ने लिया गलत फैसला, चुनाव में नए नेता के आने से लोग हुए नाराज

Chatra: चतरा में बीजेपी गलत फैसला लेते नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा के द्वारा चुने गए उम्मीदवार कालीचरण सिंह से लोग खुश नहीं है। राजधानी प्रसाद यादव ने खुलकर अपना असंतोष व्यक्त किया है। वहीं, बहुत से लोग पर्दे के पीछे से अपनी विरोध प्रकट करने लगे हैं।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin
भारतीय जनता पार्टी ने दो बार के सांसद सुनील कुमार सिंह का टिकट काटा है
भारतीय जनता पार्टी ने दो बार के सांसद सुनील कुमार सिंह का टिकट काटा है

वास्तव में, पार्टी सदस्यों और आम जनता के व्यापक विरोध के कारण भारतीय जनता पार्टी ने दो बार के सांसद सुनील कुमार सिंह का टिकट काटा है। भाजपा के प्रत्याशी की दौड़ में कई लोगों ने भाग लिया। भाजपा ने चतरा संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता कालीचरण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।कालीचरण सिंह को उम्मीदवार घोषित करने के बाद लातेहार के वरिष्ठ भाजपा नेता राजधानी यादव खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं।

पर्दे के पीछे से बहुत से लोग राजधानी यादव को हवा दे रहे हैं। कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में राजधानी यादव ने रांची में भाजपा कार्यालय के सामने धरना भी दिया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

BJP ने कालीचरण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है

BJP ने कालीचरण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है
BJP ने कालीचरण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है

भाजपा नेता राजधानी यादव होटवाग गांव में रहते हैं, जो लातेहार सदर प्रखंड में है। राजधानी पिछले 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ है। वह सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी तक रहे हैं। राजधानी यादव का कहना है कि भाजपा ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को छोड़कर एक दल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Also read : इस साल की होली में टूटा सबसे ज्यादा शराब बिक्री का रिकॉर्ड, आँकड़े जान आप हो जाएंगे हैरान

Also read : चुनाव को देखते हुए जेल में की गई छापेमारी

Categories

Share This Article
Follow:
हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *