Koderma: मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने रविवार को उनके आवासीय कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनूप जोशी का स्वागत किया। साथ ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद भी दिया। इन महिलाओं ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मारवाड़ी समाज को जिलाध्यक्ष बनाकर प्रदेश में समाज का सम्मान बढ़ाया है। सभी इसके लिए धन्यवाद देते हैं। सीमा सहल, सुजाता सहल, पूनम सहल, नीलम सहल, उषा शर्मा और पायल जोशी जोशी का स्वागत करते हैं।
Also Read: 75 सरकारी तालाबों में से 15 तालाबों पर कार्य की शुरुआत करवाई गयी