Palamu: हुसैनाबाद शहर के अमन चैन मुहल्ला स्थित समता स्कूल परिसर में अग्निशमन विभाग ने बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इस मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी रामयंश सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी देना है।
इसके तहत लोगों को अग्निशमन बचाव और अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि गर्मी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों को सचेत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
![Palamu News: स्कूल के बच्चो ने सीखा आग से सुरक्षा का तरीका 2 बच्चो को सिखाया गया आग से सुरक्षा का तरीका](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%97-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%BE.webp)
इस अवसर पर मुख्य रूप से अग्निशमन अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चालक रामयांश सिंह, मोहन चौधरी व चुरामन महतो शामिल हुए। विद्यालय के अध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजलि सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, बेबी शेख, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, सलोनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, रेशमा सैयद, रिमझिम। देवी, उम्म सैयद, पंकज ओझा, नंदू प्रजापति, अनुप पांडे इस मोके पर वहाँ मौजूद थे।
Also Read: अब झारखंड में भी चलने वाली है साउथ इंडिया जाने वाली ट्रेनें, जाने नाम और समय
Also Read: आज हुआ झारखंड JAC बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, यहाँ से देखे अपना रिजल्ट