Bokaro News: आज बोकारो में आयोजित किया गया साहित्यकारों का महासंगम ,जाने क्या है साहित्यकारों का महासंगम

Ravi Rawani
2 Min Read
साहित्यकारों का महासंगम

Bokaro: अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई का पंचम वार्षिकोत्सव, सम्मानित किए जाएंगे वरिष्ठ साहित्यकार। बोकारो क्लब में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई के पंचम वार्षिकोत्सव में जाने माने साहित्यकार शामिल होंगे और हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई द्वारा आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी गयी। इस प्रेस वार्ता को काव्य मंच की अध्यक्ष काजल भालोटिया, मीडिया प्रभारी स्मिता, उपाध्यक्ष शीला तिवारी, उप सचिव क्रांति श्रीवास्तव, सदस्य ऋचा प्रियदर्शिनी ने सम्बोधित किया।

Bokaro
Bokaro

मंच की पदाधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई रविवार को बोकारो क्लब के बैडमिंटन हॉल में अपना पंचम वार्षिकोत्सव मना रही है। इस कार्यक्रम में बोकारो के स्थापित रचनाकारों का काव्य पाठ होगा। इस कार्यक्रम में बोकारो के वरीय साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। मंच की पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में आशा लता केंद्र की बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों में महतवर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच लगातार बोकारो जिले में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देता आया है और समय-समय पर कवि सम्मेलन, साहित्य गोष्ठी, ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आदि के माध्यम से साहित्यिक गतिविधियों को गति प्रदान की है।

इस मंच से हिंदी साहित्य जगत की कई स्थापित रचनाकार जुड़ी है जिन्होंने हिंदी साहित्य को काफी समृद्ध किया है। इस मंच के संस्थापक डॉ नरेश नाज़ हैं। इस प्रेस वार्ता के दौरान ही रविवार को होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया गया।

Also read: जाने झारखंड की जनता के अनुसार किसे बनना चाहिए इस बार का प्रधानमंत्री?

Also read: SSC GD Result: जाने SSC GD का कब तक निकलेगा रिजल्ट

Categories

Share This Article
Follow:
मैं Ravi Rawani झारखंड से joharupdates और Samazik के लिए बीते 1 साल से ज्यादा वक्त से राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे पत्रकारिता का 4-5 सालो का अनुभव है, क्यूंकि मैं इससे पहले India07 में 2 सालो से कार्यरत रह चूका हूँ। साथ ही मुझे डिजिटल मार्केटिंग, SEO, ऑटो फील्ड और इंस्टाग्राम मार्केटिंग में अच्छी जानकारी है। आप मुझे मेरे कांटेक्ट नो० +91 6202365659 पर संपर्क कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *